फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Administration fully alert to make CET copy-free: DC

सीईटी नकल रहित कराने को प्रशासन पूरी तरह सजग: डीसी

Sat, 22 Oct 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Administration fully alert to make CET copy-free: DC
रेवाड़ी। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से प्रदेश के विभागों, बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी के पदों को भरने के लिए 5 व 6 नवंबर को आयोजित करवाए जाने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। डीसी शुक्रवार को सीईटी की तैयारियों के मद्देनजर मुख्य सचिव हरियाणा संजीव कौशल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के उपरांत संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीईटी में रेवाड़ी में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं व इंतेजाम सुनिश्चित करें ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि यदि किसी विद्यालय, महाविद्यालय व विश्वविद्यालय, बहुतकनीकी संस्थान में किसी प्रकार की अड़चन है तो तो उसे शीघ्र दूर किया जाए।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य सचिव हरियाणा संजीव कौशल ने वीसी में निर्देश दिए कि महिलाओं व दिव्यांगजनों को उनके संबंधित जिला में ही परीक्षा केंद्र आवंटित करने करने के निर्देश दिए। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन व बस स्टेंड पर हेल्प डेस्क बनाने के साथ-साथ परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए वाहनों का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी व असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसपी राजेश कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीईओ नसीब सिंह, एआईपीआरओ सुरेश कुमार गुप्ता, सहायक जिला खजाना अधिकारी, सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
----------
सीईटी के लिए 160 केंद्र प्रस्तावित
डीसी ने कहा कि सीईटी के लिए जिले में 160 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं, जिन पर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा सीईटी में किसी भी तरह की हेराफेरी और गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष प्रकार की तैयारियां की गई हैं। आयोग की ओर से परीक्षार्थी के बायोमेट्रिक, फेस स्कैन से लेकर आधार कार्ड सहित अन्य जानकारी ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed