{"_id":"68ee9589cfb9db1a490b7584","slug":"adc-inspected-the-construction-works-rewari-news-c-198-1-rew1001-227505-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एडीसी ने निर्माण कार्यों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एडीसी ने निर्माण कार्यों की जांच की
Tue, 14 Oct 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 22डहीना खंड के गांवों में विकास कार्यों का जायजा लेते एडीसी राहुल मोदी। स्रोत : डीपी
डहीना। एडीसी राहुल मोदी ने मंगलवार को कंवाली, खेड़ी और कुमरोधा गांवों में करवाए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने इन गांवों में मरम्मत व निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति की जांच की।
उन्होंने अधिकारियों को चल रहे निर्माण कार्यों में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी व लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तय समय सीमा में विकास कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि शहरों की तर्ज पर गांवों में भी सड़क सुरक्षा तंत्र विकसित करते हुए सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान करना प्रशासन का दायित्व है। इसके अलावा गांवों में भी ग्रामीणों को सुविधाएं मुहैया कराने के दृष्टिगत सरकार द्वारा विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं गांवों में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों और जोहड़ों का सुंदरीकण करते हुए विकसित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर बीडीपीओ और एसडीओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।