फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Adampur by-election: Dushyant Chautala said that we will follow the alliance religion

आदमपुर उपचुनाव: उप मुख्यमंत्री बोले- डॉ. अजय चौटाला हांसी में कह चुके जजपा गठबंधन धर्म निभाएगी

Wed, 12 Oct 2022 09:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Oct 2022 09:22 PM IST
सार

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नितिन गडकरी द्वारा दिए गए मॉडल अत्यंत उपयोगी साबित हुए हैं। भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश में विश्वस्तरीय हाईवे निर्मित करने की प्रेरणा प्रदान की। 

विज्ञापन
Adampur  by-election:  Dushyant Chautala said that we will follow the alliance religion
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

हरियाणा प्रदेशे के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आदमपुर उपचुनाव पर पूछे सवाल पर कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला हांसी में कह चुके हैं कि जजपा गठबंधन धर्म निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। 

विज्ञापन


वे बुधवार को रेवाड़ी के गांव रोहड़ाई में आयोजित जन आशीर्वाद कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-3 के तहत करीब 12 करोड़ रुपये से गांव मंदोला से जैनाबाद वाया धवाना और गांव करावरा मानकपुर से गुरावड़ा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी द्वारा दिए गए मॉडल अत्यंत उपयोगी साबित हुए हैं। भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश में विश्वस्तरीय हाईवे निर्मित करने की प्रेरणा प्रदान की और स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के माध्यम से देश के रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों को बनाना प्रारंभ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विगत 8 वर्षों में देश में आधारभूत अवसंरचना के निर्माण में तेजी आई है। इतना ही नहीं हरियाणा प्रदेश में राज्य सरकार ने 4-लेन इंटरस्टेट कनेक्टिविटी को बेहतर किया है। प्रदेश में राज्य सरकार ने 4-लेन इण्टरस्टेट कनेक्टिविटी को बेहतर किया है।

राज्य सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करते हुए औद्योगिक निवेश के माहौल को सकारात्मक किया है और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा दिया है। इस अवसर पर डीसी अशोक कुमार गर्ग, कोसली से विधायक लक्ष्मण यादव के पुत्र निशांत यादव, जेजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, महासचिव श्याम सुंदर सभरवाल, जेजेपी जिलाध्यक्ष विजय पंच सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।


अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर अर्थव्यवस्था की रीढ़
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है। अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर पहली शर्त होती है। तय समय पर एक्सप्रेस-वे पूर्ण किए गए। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे के साथ इंटर स्टेट कनेक्टिविटी एवं हाईवे का बेहतर जाल बिछाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed