फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   accused woman involved in murder case arrested

प्रमिला हत्याकांड में शामिल एक महिला आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2020 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
accused woman involved in murder case arrested
जाटूसाना थाना क्षेत्र में मिले एक महिला के शव के मामले में जाटूसाना थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला चरखी दादरी की रहने वाली है। इस मामले में पुलिस मृतक महिला के पति सहित तीन लोगों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार की गई महिला का पुलिस ने कोविड-19 का टेस्ट कराया है। रिपोर्ट आने के बाद महिला को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि सितंबर 2019 को जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव बालधन के निकट एक महिला का शव मिला था। मई माह में महिला की शिनाख्त चरखी दादरी निवासी प्रमिला के रूप में हुई थी। प्रमिला के भाई दादरी के गांव घसोल निवासी अशोक ने शिकायत में अपने जीजा पर हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया था। शिकायत में अशोक ने कहा था कि प्रमिला की शादी वर्ष 2000 में फरुखनगर निवासी राजेश के साथ हुई थी। शादी के बाद राजेश ने फरूखनगर की जमीन बेच दी थी तथा परिवार के साथ दादरी में जमीन खरीद कर रहने लगा था। राजेश शराब पीने का आदी था तथा उसकी बहन के साथ आए दिन झगड़ा करता था। उन्हें संदेह है कि राजेश ने ही अपने साथियों के साथ मिल कर प्रमिला की हत्या की है तथा शव को यहां पर फेंक दिया। जाटूसाना थाना पुलिस ने अशोक की शिकायत पर राजेश पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शनिवार को एक महिला को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed