फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of stealing cash and jewelery from house arrested

Rewari News: मकान से नकदी व जेवरात चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 05 Mar 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 05 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing cash and jewelery from house arrested
फोटो: 12रेवाड़ी। बंद मकान में घुसकर नकदी व जेवरात चोरी करने का आरोपी विष्णु। स्रोत: पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर थाना पुलिस ने बंद मकान में घुसकर नकदी व जेवरात चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के बटिंडा के गांव दुभियाना निवासी विष्णु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मकान से चोरी किए जेवरात में से 1 मंगलसूत्र, 2 चांदी की मूर्तियां, 1300 रुपये आदि बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि सनसिटी निवासी श्यामदास ने बताया ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका गुरुग्राम के सुभाष नगर में भी एक मकान है। चार-पांच दिन पहले वह सनसिटी वाले मकान को बंद करके गुरुग्राम चला गया था। गत 3 मार्च को उसके पड़ोस में रहने वाली कांता देवी ने उसे फोन पर बताया कि उसके मकान से एक व्यक्ति कूदकर भागा है। जब वह अपने मकान पर पहुंचा तो अंदर का दरवाजा खुला हुआ था। जो कोई अज्ञात व्यक्ति उसके मकान से नकदी व जेवरात चोरी करके ले गया है। जिस पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त एक आरोपी पंजाब के जिला भटिंडा के गांव दुभियाना निवासी विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed