{"_id":"66119e15ab8c3e9d17011cc4","slug":"accused-of-raping-girl-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-202940-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बालिका से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बालिका से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 07 Apr 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
बावल। कस्बा बावल के एक गांव में बालिका से दुष्कर्म किए जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पीड़ित के पास के गांव का रहने वाला दलीप है।
बावल के एक गांव निवासी कक्षा चौथी की बालिका शुक्रवार (5 अप्रैल) को घर के पास ही खेल रही थी। तभी उनके गांव में सफाई का काम करने वाला आरोपी दलीप वहां पहुंचा और बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी उसे एक खंडहरनुमा मकान में लेकर गया। वहीं दुष्कर्म किया।
वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। बालिका रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने तुरंत बावल थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपी दलीप पास के ही गांव का रहने वाला है। शुक्रवार को आरोपी पत्नी की जगह गांव में सफाई करने के लिए गया था। तभी उसने बालिका को बहला-फुसला लिया और अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
- लाजपत, प्रभारी, बावल थाना