{"_id":"67c74e14922a2d6ac10cbb18","slug":"accused-of-providing-illegal-weapons-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-216060-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 05 Mar 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। बावल थाना पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला डिंग के वार्ड नं 6 नगर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि 1 मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भट्टे पर काम करता है और वहीं झुग्गी में रह रहा है। उसके पास अवैध हथियार है। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम शेर सिंह निवासी गांव नंगला डूंगर जिला खैरथल राजस्थान बताया। आरोपी की झुग्गी से 1 अवैध देशी कट्टा व 3 कारतूस बरामद हुए। शेर सिंह ने बताया कि वह अवैध देशी कट्टा राजस्थान के जिला डिंग के वार्ड नं 6 नगर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू से खरीद कर आया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू को भी गिरफ्तार कर लिया है।