{"_id":"65ff41653e0c7ef25001abc5","slug":"accused-of-murdering-woman-arrested-after-25-years-rewari-news-c-198-1-rew1001-202450-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महिला की हत्या का आरोपी 25 साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महिला की हत्या का आरोपी 25 साल बाद गिरफ्तार
Sun, 24 Mar 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। अपराध शाखा-1 रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने वर्ष 1998 में साथ रहने वाली एक महिला की हत्या करके फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान यूपी के जिला औरैया के गांव भिखेपुर निवासी प्रेमचंद्र के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेमचंद्र वर्ष 1998 में शहर के आदर्श नगर में किराये के मकान में रहता था। वह मजदूरी करता था। आरोपी जब रेवाड़ी में रहता था तब उसके साथ यूपी के जिला औरैया निवासी एक विवाहित महिला बिना पति से तलाक लिए अपने बच्चों सहित आरोपी के साथ रहती थी। 26 सितंबर 1998 को आदर्श नगर निवासी जयनारायण ने बताया कि एक महिला का शव उसके प्लाट में बनाए गए किराये के मकान में पड़ा है।
महिला के साथ उसके तीन और चार साल के दो बच्चे भी हैं। बच्चों ने बताया कि प्रेमचंद्र मां की हत्या करके भाग गया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। मृतक महिला की पहचान औरेया निवासी शांति उर्फ चम्मों के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने आरोपी प्रेमचंद्र के खिलाफ थाना सदर में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू किया था। मामले में अपराध शाखा-1 पुलिस ने शनिवार को सुराग लगाकर आरोपी प्रेमचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि महिला का उसके गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। इस वजह से चाकू से महिला की हत्या कर दी थी। इंस्पेक्टर सुमेर सिंह ने बताया कि आरोपी प्रेमचंद्र को औरैया से 23 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।