फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of molesting a class four student, case against three including accused teacher

कक्षा चार की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, टीचर समेत तीन पर केस

Thu, 30 Dec 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Accused of molesting a class four student, case against three including accused teacher
रेवाड़ी। जिले के एक निजी स्कूल में म्यूजिक टीचर ने कक्षा चार की छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा ने इसकी जानकारी महिला टीचर व प्राचार्य को दी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने आरोपी पर कार्रवाई की बजाय मामले को दबाने का प्रयास किया। इसके बाद छात्रा ने शाम को घर पहुंचने पर अपनी मां को सारी बातें बताईं। इस पर घर वालों ने पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में प्राचार्य समेत तीन लोगों पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पॉक्सो) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी एक महिला ने कहा है कि उनकी बेटी एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। बुधवार को स्कूल के म्यूजिक टीचर ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो जबरदस्ती गाना गाने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद छात्रा ने म्यूजिक टीचर की हरकतों के बारे में अपनी महिला टीचर को बताया। महिला टीचर द्वारा प्राचार्य को मामले की जानकारी दी गई। महिला का आरोप है कि छात्रा द्वारा महिला टीचर और प्राचार्य को जानकारी देने के बाद भी न तो आरोपी टीचर के खिलाफ कोई कार्रवाई की और न ही अभिभावकों को इसके बारे में सूचित किया। छात्रा ने घर पहुंचने के बाद अपनी मां को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी म्यूजिक टीचर, प्राचार्य सहित तीन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed