फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of extorting Rs 4.33 lakh by making obscene video arrested

Rewari News: अश्लील वीडियो बनाकर 4.33 लाख ऐंठने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 08 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of extorting Rs 4.33 lakh by making obscene video arrested
फोटो : 03आरोपी, बोबी। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने व्हाट्सएप कॉल से अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 4.33 लाख रुपये ठगने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला पलवल के गांव खुशक निवासी बोबी के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

मूल रूप से यूपी हाल आबाद बीएमजी सिटी रेवाड़ी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया था कि 15 दिसम्बर को उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात लड़की की वीडियो कॉल आई थी। कॉल रिसीव की तो लड़की ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे ब्लेकमेल करने लगी। इसके बाद एक और नंबर से दोबारा कॉल आई। कॉलर ने अपने आप को यूट्यूबर बताते हुए कहा कि उसकी वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रही है। इसे डिलीट करवाना चाहते हो तो 5 लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद उसने उनके बताए गए अलग-अलग खातों में कुल 4 लाख 33 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसे बाद में पता चला कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में जिला पलवल के गांव खुशक निवासी बोबी का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। इस मामले में पुलिस ने बोबी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed