फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of cheating by luring huge profits in the name of part time job arrested

Rewari News: पार्ट टाइम जॉब के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Feb 2025 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating by luring huge profits in the name of part time job arrested
फोटो : 03आरोपी, मोहित मीणा। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने गांव कारौली निवासी एक व्यक्ति से पार्ट टाइम जॉब के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के मामले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव ढारवाल की ढाणी संजय नगर निवासी मोहित मीणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, गांव कारौली निवासी अनुराग ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत वर्ष 10 अक्तूबर को उसे व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम जॉब का एक लिंक मिला था। इसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के लिए बताया गया था। जो उससे ऑनलाइन ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का लालच देते हुए आरोपियों ने पहली बार टास्क पूरा करने पर उसके खाते में कुछ पैसे डाले थे। इसके बाद आरोपियों ने इसी प्रकार टास्क के नाम पर उससे पैसे डलवाना शुरू कर दिए और उससे कुल 2 लाख 19 हजार 125 रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए। जब उसने पैसे निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसे जमा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे साइबर ठगी का पता चला।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव ढारवाल की ढाणी संजय नगर के रहने वाले मोहित मीणा का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। पुलिस नेमामले में संलिप्त आरोपी मोहित मीणा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed