फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of buying stolen mobile arrested, 3 phones recovered

Rewari News: चोरी के मोबाइल खरीदने का आरोपी गिरफ्तार, 3 फोन बरामद

Sun, 07 Apr 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Apr 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Accused of buying stolen mobile arrested, 3 phones recovered
रेवाड़ी। अपराध शाखा-1 रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने ने चोरी के मोबाइल खरीदने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान गुरुग्राम के सेक्टर-4 निवासी स्नेह दीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अभय सिंह चौक रेवाड़ी के नजदीक इन्ट्राकार्ट हब इंचार्ज सुजीत सिंह ने बताया कि उनके हब पर डिलीवरी के लिए फोन आते हैं। 9 अक्तूबर 2023 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा 16 मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। ये काफी महंगे फोन थे। इस पर पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो इस मामले में अपराध शाखा-1 रेवाड़ी पुलिस ने शुक्रवार को चोरी हुए 3 मोबाइल फोन खरीदने वाले आरोपी स्नेह दीप को गिरफ्तार कर लिया हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मोबाइल फोन दिल्ली की गफ्फार मार्केट से खरीद कर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed