{"_id":"619d33305287a449883d56c5","slug":"accused-commits-suicide-in-rape-case-case-registered-against-four-rewari-news-rtk630705624","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म मामले में आरोपी ने की आत्महत्या, चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म मामले में आरोपी ने की आत्महत्या, चार पर केस दर्ज
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव जोनावास निवासी दुष्कर्म के एक आरोपी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक के पिता ने दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला सहित चार लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज कर पांच लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने गत अक्तूबर माह में दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।
%
जानकारी के अनुसार 22 नवंबर को गांव जोनावास निवासी योगेश ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा।
पुलिस को दी शिकायत में गांव जोनावास निवासी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उनका बेटा योगेश गांव कान्हावास स्थित एक ई-कार्ट कंपनी में काम करता था। राजस्थान निवासी एक महिला ने गांव रोजका निवासी विपिन और उसके बेटे योगेश के खिलाफ 15 अक्तूबर को मॉडल टाउन थाना में दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराया था। आरोप लगाने वाली महिला के अतिरिक्त गांव जीतपुरा निवासी राजेश देवी व दीपक और सेहलंग निवासी ओमप्रकाश कई बार पंचायत कर पांच लाख रुपये की मांग कर चुके हैं। सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को झूठे मुकदमे में फंसा कर पांच लाख रुपये देने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। सुरेंद्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।