{"_id":"65e7ea01b9e480e6ab09a085","slug":"accident-on-rewari-mahendergarh-road-head-on-collision-between-bus-and-car-five-people-died-in-accident-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर हादसा: बस और कार की आमने-सामने हुई टक्कर, दुर्घटना में पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर हादसा: बस और कार की आमने-सामने हुई टक्कर, दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
Wed, 06 Mar 2024 09:28 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 06 Mar 2024 09:28 AM IST
सार
रेवाड़ी में रोडवेज बस और कार की टक्कर से भयानक हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग गांव चांगरोड के रहने वाले थे।
विज्ञापन
रेवाड़ी में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर गांव सीहा के नजदीक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हरियाणा रोडवेज की बस और बलेनो कार की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें गांव चांगरोड के पांच लोगों की मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक गांव चांगरोड के लोग विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। हादसा सुबह के समय में हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन