फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accelerate development works, no laxity will be tolerated: ADC

विकास कार्यों में लाएं तेजी, कोताही बर्दाश्त नहीं ः एडीसी

Wed, 29 Sep 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accelerate development works, no laxity will be tolerated: ADC
बैठक को संबोधित करतीं एडीसी आशिमा सांगवान। संवाद - फोटो : Rewari
जिला सचिवालय के सभागार में बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त आशिमा सांगवान ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के तहत विकास कार्यों में तेजी लाएं और उन्हें निर्धारित समय में पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में कोई अनदेखी व कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में उन्होंने प्रजेंटेशन के माध्यम से विभाग अनुसार विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस भी घोषणा का कार्य प्रगति पर है उसे शीघ्र पूरा करवाया जाए। जो कार्य अभी तक शुरू नहीं हुए हैं उन्हें जल्द शुरू कराया जाए। टेंडर या बजट की मांग के बारे में कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो प्रोजेक्ट्स पूरे हो चुके हैं उनके बारे में अलग से जानकारी बनाएं। एडीसी ने प्रोजेक्टस के बारे में नवीनतम जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि सीएम की घोषणा से जुड़े प्रोजेक्ट जिला स्तर पर लंबित न हो।
विज्ञापन

131 विकास कार्य हो चुके हैं पूरे, 11 अभी पेंडिंग
जिले के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं में 131 कार्य पूरे हो चुके हैं और 11 पेंडिंग हैं। 40 कार्य प्रगति पर हैं। 6 घोषणाएं नॉन फिजिबल हैं। एडीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जो विकास कार्य लंबित हैं, उन्हें आपसी तालमेल से जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाएं, ताकि लोगों को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मुख्यालय या जिस भी स्तर पर कोई रुकावट आ रही है उसे संबंधित अधिकारी से संपर्क कर गति प्रदान करें, ताकि कार्य शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed