फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ACB presented challan against the salesman in the court

Rewari News: सेल्समैन के खिलाफ एसीबी ने कोर्ट में चालान पेश किया

Thu, 17 Jul 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 17 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
ACB presented challan against the salesman in the court
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में गेहूं बीज सब्सिडी में फर्जीवाड़ा करने के मामले में आरोपी बीज विकास निगम के सेल्समैन के खिलाफ एसीबी (राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने कोर्ट में चालान पेश किया है। चालान करीब 400 पेज का है। आरोपी को मई 2025 में एसीबी ने गिरफ्तार किया गया था। सेल्समैन कोसली शाखा में तैनात था। आरोपी के खिलाफ एसीबी ने 13 मार्च 2025 को एफआईआर दर्ज की थी।
एसीबी की टीम की ओर से गिरफ्तार किया गया बीज बिक्री केेंद्र कोसली का सेल्समैन सुशील हिसार में गंगवा रोड स्थित नवदीप कॉलोनी का रहने वाला है।
वर्ष 2020-21 में गेहूं बीज वितरण के समय किसान सूची और रसीद के रिकार्ड में किसानों के आधार कार्ड नंबर धोखाधड़ी से दर्ज करके उनके नाम पर 10/15 बैग गेहूं बीज गलत इन्द्राज करके व किसानों के फर्जी हस्ताक्षर करके अपराध किया है।
विज्ञापन

करीब 3200 क्विंटल बीज यहां के सेल्समैन सुशील ने बेचा था। गेहूं बीज का सरकारी मूल्य 3 हजार 350 रुपये रखा गया था।
इस पर हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 1 हजार रुपये की सब्सिडी दी थी। सब्सिडी काटकर किसानों को 2 हजार 350 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 हजार 200 क्विंटल गेहूं की यहां के खाते में 32 लाख रुपये की सब्सिडी भेजी गई। सेल्समैन के द्वारा 1019 किसानों को यह 3 हजार 200 क्विंटल गेहूं कोसली के बिक्री केंद्र पर बेचा था।

एसीबी की टीम 211 किसानों के पास जांच के लिए पहुंची थी और उनके बयान दर्ज किए थे। आरोपियों ने कुछ तो ऐसे किसानों के नाम पर चढ़ा दिए थे, जिन्होंने गेहूं का बीच केंद्र से खरीदा ही नहीं था। इसी प्रकार से इन लोगों ने बड़ा घोटाला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed