फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ABVP formed a new unit in KLP College, Vivan became the president and Annu became the minister.

Rewari News: केएलपी कॉलेज में एबीवीपी ने नई इकाई का किया गठन, विवान बने अध्यक्ष और अन्नू बनीं मंत्री

Sun, 02 Nov 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
ABVP formed a new unit in KLP College, Vivan became the president and Annu became the minister.
नई इकाई का गठन करने पर खुशी जाहिर करते सदस्य। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केएलपी महाविद्यालय नई इकाई की घोषणा की है। कार्यक्रम में विवान को इकाई अध्यक्ष और अन्नू को इकाई मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इनके साथ सतपाल, निखिल, अंकित, राजश्री, वंश, प्रिया, मुस्कान, काजल, कुलदीप, प्रियांशु सहित कुल 40 विद्यार्थियों की नई टीम का गठन किया गया, जो महाविद्यालय में छात्र हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
विज्ञापन

रेवाड़ी जिला संगठन मंत्री परमिंदर सैनी ने विद्यार्थियों को एबीवीपी की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य करती है और युवाओं को सही दिशा में नेतृत्व प्रदान करती है। रेवाड़ी विभाग के संयोजक युधिष्ठिर धनखड़ ने नई इकाई की घोषणा करते हुए कहा कि अभाविप देश की युवा शक्ति को समाज और राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित कर रही है।
विज्ञापन

संगठन का लक्ष्य केवल छात्र राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के व्यापक उद्देश्यों की प्राप्ति है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। वहीं रेवाड़ी नगर अध्यक्ष मुकुट अग्रवाल ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी और उन्हें संगठन के मूल्यों पर चलते हुए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed