{"_id":"69c6c8c9ad66ff96a90de47f","slug":"abha-ids-have-been-created-for-67900-people-in-the-district-with-a-target-of-1-million-rewari-news-c-198-1-rew1003-235787-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिले में 67,900 लोगों की बनी आभा आईडी, 10 लाख का है लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिले में 67,900 लोगों की बनी आभा आईडी, 10 लाख का है लक्ष्य
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी अब सभी नागरिकों के लिए जरूरी कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 10 लाख आभा आईडी बनाने का लक्ष्य तय किया है। अब तक 67 हजार 900 लोगों की आईडी बनाई जा चुकी है और बाकी लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है।
नोडल अधिकारी डॉ. विद्यासागर ने बताया कि नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों का रिकॉर्ड अब आभा आईडी से जोड़ा जा रहा है। इससे मरीज की बीमारी, जांच और इलाज से जुड़ी जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी। आभा आईडी से मरीजों को बार-बार अपनी मेडिकल जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डॉक्टर सीधे उनके पुराने रिकॉर्ड देखकर इलाज कर सकेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -
आशा वर्कर कर रहीं जागरूक
आभा आईडी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आशा वर्कर गांव-गांव जाकर लोगों को इसके फायदे समझा रही हैं। वे लोगों का मौके पर ही पंजीकरण भी करवा रही हैं जिससे प्रक्रिया आसान हो गई है। एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने बताया कई लोग पहले जानकारी के अभाव में आईडी नहीं बनवा रहे थे, लेकिन अब जागरूकता बढ़ने से लोग खुद आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन:
विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द जिले के सभी नागरिकों की आभा आईडी बनाई जाए। लोगों से अपील है कि इस योजना का लाभ उठाएं और अपना पंजीकरण जल्द करवाएं, ताकि भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी न हो।
-डॉ. विद्यासागर, नोडल अधिकारी