फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A young man died after being hit by an uncontrolled truck

Rewari News: बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 13 Mar 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 13 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by an uncontrolled truck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। अरावली हाइट्स द्वारिकाधीश सोसाइटी के पास बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से एक युवक प्रशांत की मौत हो गई। प्रशांत गुरुग्राम की एक कंपनी में एकाउंट विभाग में कार्यरत थे।
धारूहेड़ा की अरावली हाइट्स द्वारकाधीश सोसाइटी निवासी कृष्णा प्रसाद शर्मा ने बताया कि वह अपने भतीजे प्रशांत को दवा दिलवाने के लिए जा रहे थे। वे सोसाइटी के सामने लगी रेलिंग के पास पहुंचे तो प्रशांत वाहन के इंतजार में फुटपाथ पर खड़ा हो गया, जबकि वह रेहड़ी से पानी लेने चले गए। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक डिवाइडर पर लगी रेलिंग को तोड़ते उसके प्रशांत को टक्कर मार दी जिससे प्रशांत बेहोश हो गया।
विज्ञापन

पुलिस भतीजे प्रशंता को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गई जहां चिकित्सकों ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। प्रशांत शादीशुदा था। उसकी एक 4 साल की बेटी भी है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई पवन ने बताया कि मृतक के चाचा की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गाड़ी नंबर से आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed