{"_id":"6958107f4bbd4bcc69000348","slug":"a-woman-riding-a-bike-was-dragged-for-50-meters-by-a-car-rewari-news-c-198-1-rew1001-231451-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाइक सवार महिला को 50 मीटर घिसटती ले गई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाइक सवार महिला को 50 मीटर घिसटती ले गई कार
Sat, 03 Jan 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर रोड पर गांव मसानी के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कार दिल्ली से रेवाड़ी की तरफ आ रही थी। कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। इसघटना में बाइक सवार पति गिर गया जबकि उसकी पत्नी को कार 50 मीटर तक घसीटती ले गई। हादसे के बाद आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल पति पत्नी को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। दोनों की हालत स्थिर है। इस दौरान किसी दूसरे कार चालक ने आरोपी को रूकवाया।