{"_id":"6925ee9b74b9807e240d8454","slug":"a-wanted-criminal-accused-of-cow-smuggling-absconding-for-5-years-was-arrested-in-bhiwadi-rewari-news-c-198-1-rew1001-229467-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भिवाड़ी में 5 साल से फरार गो-तस्करी का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भिवाड़ी में 5 साल से फरार गो-तस्करी का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी, मोहित। स्रोत : पुलिस
भिवाड़ी। टपूकड़ा पुलिस ने वर्ष 2020 के एक पुराने गो तस्करी मामले में 3 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी अकालगढ़ निवासी मोहित (30) को गिरफ्तार किया है। मोहित को अपने गांव अकालगढ़ (थाना जुलाना, जिला जींद) से पकड़ा गया है।
टपूकड़ा थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि 30 जून 2020 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुशखेड़ा की तरफ से एक बिना नंबर की महिंद्रा बोलेरो पिकअप में गौवंश को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस ने ब्रेड फैक्टरी छप्पर के पास नाकाबंदी की।
ग्राम बीबीपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप को रोकने की कोशिश की गई लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोड़ दी। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने चलती गाड़ी से तीन गौवंश नीचे फेंक दिए और पिकअप को खेतों में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से बिना नंबर की पिकअप और तीन जख्मी गोवंश बरामद किए थे। इस संबंध में थाना टपूकड़ा में राजस्थान गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच में वाहन मालिक मोहित का नाम सामने आया था जिसके बाद उसे 3 हजार रुपये का इनामी घोषित किया गया था। पांच साल तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।
थानाधिकारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मोहित अपने गांव अकालगढ़ आया हुआ है। घर पर दबिश दी तो मोहित छत से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।