रेवाड़ी।
पतंजलि परिवार हरियाणा की ओर से 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक राजस्थान स्काउट एकेडमी के सहयोग से माउंट आबू में चार दिवसीय एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें रेवाड़ी से दयानंद आर्य (जिला प्रभारी, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट), रामनिवास बेनीवाल (पूर्व जिला प्रभारी), सुरेंद्र सोलंकी और अमृत सिंह ने कैंप में भाग लिया। प्रतिभागियों को माउंट आबू के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे नक्की लेक, सनसेट प्वाइंट, गुरु शिखर, ओम मेडिटेशन सेंटर, ओम शांति पुष्प उद्यान, आर्ष गुरुकुल और दिलवाड़ा जैन मंदिर का भ्रमण करवाया गया। इसके साथ ही विभिन्न एडवेंचर गतिविधियां भी आयोजित की गईं। चारों दिन योग सत्रों का नियमित आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरियाणा के राज्य प्रभारी ईश कुमार आर्य और पतंजलि योग समिति हरियाणा के राज्य प्रभारी चंद्रपाल योगी की अहम भूमिका रही।