फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A trolley broke the divider grill on the highway and collided with a canter, a car collided from behind, causing a traffic jam.

Rewari News: हाईवे पर डिवाइडर की ग्रिल तोड़कर ट्रॉला कैंटर से टकराया, पीछे से भिड़ी कार, लगा जाम

Fri, 24 Apr 2026 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
A trolley broke the divider grill on the highway and collided with a canter, a car collided from behind, causing a traffic jam.
हाईवे पर क्षतिग्रस्त पड़ा कैंटर। संवाद
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएत-48) पर शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रॉला डिवाइडर की ग्रिल तोड़कर रॉन्ग साइड में चला गया और सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गया। इस हादसे में एक कैंटर चालक घायल हो गया जिसे मौके पर मौजूद लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान बावल की एक कंपनी में कार्य करने के लिए पैदल जा रहीं 2 युवतियां भी घायल हुई हैं। घायल रीना (21) और आरती (22) दोनों आसलवास में रहती हैं। हादसे के बाद ट्रॉला चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

हादसा गांव आसलवास के पास हुआ। एक ट्रॉला दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रॉला अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर की ग्रिल तोड़ते हुए रॉन्ग साइड में पहुंच गया। उसी समय सामने से जयपुर से दिल्ली की ओर आ रहा एक कैंटर ट्रॉले की चपेट में आ गया। दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के दौरान कैंटर के पीछे चल रही एक कार भी नियंत्रण खो बैठी और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई। एक साथ तीन वाहन आपस में भिड़ गए। हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात 1 घंटे के लिए बाधित हो गया।
सूचना पाकर कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू किया जिससे जाम की स्थिति पर काबू पाया जा सका।
--------------
हादसे की यह आशंका जताई जा रही
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रॉला चालक का वाहन पर से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आ गई होगी या फिर हाईवे पर मौजूद मोड़ के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। हालांकि, पुलिस अभी सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है।
--------------
ऐसा भयावह मंजर पहले कभी नहीं देखा
पास चाय की दुकान लगाने वाले विकास कुमार ने बताया कि सुबह के समय अचानक ट्रॉला गलत दिशा से कैंटर से टकरा गया। देखते ही देखते तीन वाहन आपस में टकरा गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले ऐसा भयावह मंजर पहले कभी नहीं देखा था। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई

जाम के कारण कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। खासकर औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी समय पर कंपनी नहीं पहुंच सके जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। यहीं से लोग बावल होते हुए धारूहेड़ा, मानेसर और भिवाड़ी कार्य करने के लिए जाते हैं।

------------
वर्जन:
हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यातायात को जल्द ही सामान्य कर दिया गया। ट्रॉला चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है। -मनीष, जांच अधिकारी

हाईवे पर क्षतिग्रस्त पड़ा कैंटर। संवाद

हाईवे पर क्षतिग्रस्त पड़ा कैंटर। संवाद

हाईवे पर क्षतिग्रस्त पड़ा कैंटर। संवाद

हाईवे पर क्षतिग्रस्त पड़ा कैंटर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article