फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A survey will be conducted to check the intellectual level of students from first to third class.

Rewari News: पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों का बौद्धिक स्तर जांचने को लिए होगा सर्वे

Fri, 02 Aug 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 02 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
A survey will be conducted to check the intellectual level of students from first to third class.
फोटो : 02रेवाड़ी। जिला शिक्षा ​अधिकारी का कार्यालय। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की बुनियाद मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग निपुण कार्यक्रम चलाएगा। इसके तहत पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों का बौद्धिक स्तर जांचने के लिए सर्वे किया जाएगा।
शिक्षकों को शिक्षण कार्य में सुधार के लिए पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब शिक्षा विभाग तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर जांचने के लिए एंडलाइन असेसमेंट (परिणामों के मापने का तरीका) सर्वे कराने की तैयारी कर रहा है। सर्वे के दौरान विद्यार्थियों से हिंदी, अंग्रेजी अक्षर ज्ञान, प्रति मिनट पढ़ने की गति जांचने के लिए गणित के प्रश्नहल कराए जाएंगे। सर्वे निष्पक्ष कराने के लिए 18 बीएड विद्यार्थियों को लगाया जाएगा। शिक्षा विभाग मुख्यालय ने जिला अधिकारियों से बीएड विद्यार्थियों की सूची मांगी हैं। सूची मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


सर्वे के लिए स्कूल का चयन मुख्यालय की तरफ से किया जाएगा। बीएड विद्यार्थियों को मुख्यालय की गाइडलाइन के अनुसार ही स्कूलों में विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा लेनी होगी। प्रश्न उनके पिछली कक्षा में पढ़ाई के अनुसार पूछे जाएंगे। जो भी विद्यार्थी निर्धारित मापदंड पूरे करेगा, उसे निपुण की श्रेणी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली कक्षा में यह देखा जाएगा कि भाषा के 2-3 अक्षरों से बने 15 शब्द या 2-3 अक्षरों से बने शब्दों के 3-4 सरल वाक्य बच्चे किस गति से पढ़ते हैं। गणित में 99 तक गिनती आनी चाहिए और अक्षरों की पहचान होनी चाहिए। एक अंकों के जमा व घटाओ के सवाल हल करने होंगे। दूसरी कक्षा में भाषा के किसी गद्यांश को प्रति मिनट 45 शब्द पढ़ना और उसके प्रश्नों के उत्तर देना, गणित में 99 तक गिनती आनी चाहिए और अक्षरों की पहचान होनी चाहिए। दो अंकों के जमा व घटा के सवाल हल करने होंगे। इसी प्रकार तीसरी कक्षा में यह देखा जाएगा कि विद्यार्थी भाषा के किसी गद्यांश को प्रति मिनट 50 शब्द पढ़ लेते हैं या नहीं। गणित में 999 तक गिनती आने के साथ अक्षरों की पहचान और एक अंक के गुणा के सवाल हल करने होंगे।


----------
वर्जन:
तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों का एंडलाइन असेसमेंट सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी विद्यालयों के शिक्षकों को बच्चों को परीक्षा की तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं।-चरण सिंह, जिला कोऑर्डिनेटर एफएलएन, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed