फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A newlywed bride missing from Bawal, case registered

Rewari News: बावल से एक नई नवेली दुल्हन लापता, मामला दर्ज

Fri, 17 Nov 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 17 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
A newlywed bride missing from Bawal, case registered
- 20 दिन पहले हुई थी शादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। कस्बा से एक नई नवेली दुल्हन लापता हो गई। पति उस समय दूध देने के लिए गया हुआ था। वापस आया तो घर पर पत्नी नहीं मिली। दोनों ने 20 दिन पहले नई दिल्ली स्थित एक ट्रस्ट में शादी की थी। पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।23 अक्टूबर को की थी शादी

कस्बा बावल निवासी रविन्द्र ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी के साथ-साथ डेयरी का भी काम करता है। उसने पिछले माह 23 अक्तूबर को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी रिंकी कौर से नई दिल्ली स्थित एक ट्रस्ट में शादी की थी। शादी के बाद उसकी पत्नी उसके साथ कुछ दिन रही। 2 नवंबर को वह अपने मायके चली गई।
विज्ञापन

दीपावली के अगले दिन लापता हुई

12 नवंबर को दीपावली के त्योहार पर मायके से वापस आई। अगले दिन सुबह वह दूध देने के लिए गया हुआ था। जब दूध देकर वापस आया तो पत्नी रिंकी कौर घर पर नहीं मिली। रविंद्र के मुताबिक, उसकी पत्नी सुबह साढ़े 5 बजे अचानक लापता हो गई। उसकी काफी तलाश भी की, लेकिन पता नहीं चल पाया। रविंद्र ने अपनी सास को भी फोन किया, लेकिन जवाब मिला कि वह उत्तराखंड भी नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचित के जरिए हुई मुलाकात

रविंद्र की माने तो शादी से पहले रिंकी की मां और उससे उसकी मुलाकात किसी परिचित के जरिए हुई थी। इसके बाद ही शादी तय हुई। शादी से लड़की की मां और अन्य लोग भी खुश थे। हालांकि अचानक पत्नी के लापता होने के पीछे का कारण उसे भी मालूम नहीं है। रविंद्र ने बताया कि उसे किसी पर शक भी नहीं है। बावल थाना पुलिस ने रविंद्र की शिकायत पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed