फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A major accident was averted after a bike was hit by a truck on National Highway 919.

Rewari News: नेशनल हाईवे 919 पर ट्रक के नीचे आई बाइक, बड़ा हादसा बचा

Sun, 16 Nov 2025 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
A major accident was averted after a bike was hit by a truck on National Highway 919.
भिवाड़ी। सेंट्रल मार्केट के सामने नेशनल हाईवे 919 पर शाम एक बड़ा हादसा बच गया। बहरोड़ से भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की ओर जा रहे एक ट्रक के नीचे एक बाइक आ गई। गनीमत रही कि बाइक सवार नवीन को कोई चोट नहीं आई। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

इस घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। हरियाणा के नूंह (मेवात) निवासी ट्रक चालक तौफीक ने बताया कि वह कंपनी का माल भरने बहरोड़ से भिवाड़ी आ रहा था। सेंट्रल मार्केट के सामने एक कार उसके ट्रक को ओवरटेक कर रही थी जिसे देखकर उसने ट्रक रोक दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान कार के पीछे आ रही बाइक कंडक्टर साइड में आ गई जो उसे दिखाई नहीं दी। जब ट्रक आगे बढ़ाया तो बाइक उसके नीचे आ गई।
बाइक सवार नवीन ने कहा कि वह मंडी से काम खत्म कर अकाउंटेंट को आढ़त पर छोड़कर घर जा रहा था। सड़क पार करते समय ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हालांकि इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed