फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A group of students from IIM Rohtak reached Rewari.

Rewari News: आईआईएम रोहतक के विद्यार्थियों का दल रेवाड़ी पहुंचा

Tue, 19 Nov 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 19 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
A group of students from IIM Rohtak reached Rewari.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। रूरल एंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत जिले के विभिन्न गांवों व संस्थानों का दौरा करने के लिए आईआईएम रोहतक के विद्यार्थियों का 16 सदस्यीय दल सोमवार को रेवाड़ी पहुंचा। यह दल 22 नवंबर तक विभिन्न बिंदुओं पर अध्ययन करेगा। इस दौरान विद्यार्थी ग्रामीण विकास के साथ स्वास्थ्य, खेल, शिक्षा, कृषि आदि विषयों पर अध्ययन करेेंगे।
विद्यार्थी गांव से संबंधित समस्याओं और उनके निदान आदि के बारे में ग्रामीण से राय भी लेंगे। सोमवार को इस दल के सदस्यों ने उपायुक्त अभिषेक मीणा के साथ मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था में ग्रामीण आंचल का महत्वपूर्ण योगदान है। विद्यार्थी के रूप में इनके अध्ययन का और महत्व और भी बढ़ जाता हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण आंचल के लोगों के जीवन उत्थान के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। गांव में विशेषकर विकास एवं पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला परिषद, मनरेगा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं व बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के ड्रग्स एडिक्शन के सवाल पर उपायुक्त ने कहा कि जिले में यह समस्या सीमित स्तर की है लेकिन फिर भी ड्रग्स या अन्य किसी भी प्रकार के नशे को छुड़वाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र व परामर्श केंद्र खोले गए हैं। समय-समय पर कॉलेज व विश्वविद्यालयों व स्कूल आदि में नशा मुक्ति पर सेमिनार का आयोजन किया जाता है। युवाओं को घर परिवार व समाज से ये संस्कार और शिक्षा मिलनी जरूरी है कि नशे का रास्ता जिंदगी को बर्बाद करने वाला होता है। नशा मुक्ति अभियान में सरकार और प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं की भी बड़ी भागीदारी जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed