फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A day before becoming a groom, a case of rape was filed

दूल्हा बनने से एक दिन पहले युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Sat, 17 Jul 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
A day before becoming a groom, a case of rape was filed
रेवाड़ी। खोल थाना क्षेत्र में शादी के मंडप में बैठने से एक दिन पहले ही युवती ने दूल्हे पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उससे पहले सगाई कर चुका है, जबकि 18 जुलाई को किसी और से शादी करने वाला है। महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खोल थाना क्षेत्र की निवासी युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 15 अप्रैल 2019 को उसकी सगाई रेवाड़ी जिले के ही रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। 10 नवंबर 2019 को आरोपी ने शादी का कार्यक्रम तय करने के लिए उसे बावल रोड स्थित एक होटल में बुलाया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने आरोपी को एक बाइक भी खरीद कर दी थी। 7 दिसंबर 2020 को युवक ने कार खरीदने के लिए उससे दो लाख रुपये भी लिए थे। बाद में जब भी उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी बहाना बनाकर टालता रहा। एक दिन पहले पीड़िता को पता चला कि आरोपी युवक 18 जुलाई को किसी और से शादी करने वाला है। उसने युवक से बात करने की कोशिश की तो उसने बात भी नहीं की। देर शाम पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed