फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A confluence of cultures will be on display at the Surajkund Diwali Mela.

Rewari News: सूरजकुंड दीपावली मेले में दिखेगा संस्कृति का संगम

Thu, 22 Oct 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 22 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
A confluence of cultures will be on display at the Surajkund Diwali Mela.
रेवाड़ी। दिवाली के त्योहार पर खरीदारी, पारंपरिक व्यंजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाने के इच्छुक रेवाड़ी जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड मेला परिसर में 23 से 26 अक्तूबर तक चार दिवसीय दिवाली मेले का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित इस मेले में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन

ऐसे में रेवाड़ी सहित आसपास के जिलों के लोग भी परिवार के साथ मेले में पहुंचकर त्योहार की खुशियां साझा कर सकेंगे। मेले का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार भी मौजूद रहेंगे। वहीं, 26 अक्तूबर को आयोजित समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा के अनुसार, मेले में 250 से अधिक स्टॉल लगाई जाएंगी। इनमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, पारंपरिक कलाकृतियां, घर की सजावट का सामान और दिवाली से जुड़ी उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। त्योहार के लिए विशेष खरीदारी करने वाले लोगों को यहां पारंपरिक उत्पादों की विविधता देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।
मेले में बनाए जाने वाले विशाल फूड कोर्ट में देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी लिया जा सकेगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मनोरंजक कार्यक्रम मेले का आकर्षण बढ़ाएंगे।

जिले के लोगों के लिए यह मेला दिवाली की खरीदारी के साथ भारतीय कला, संस्कृति और लोक परंपराओं को करीब से जानने का अवसर भी होगा। निशुल्क प्रवेश के कारण परिवारों और बच्चों के लिए यह आयोजन खास आकर्षण का केंद्र बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed