फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A case has been registered against us, when will action be taken against the doctors?

Rewari News: हम पर तो केस दर्ज हो गया, चिकित्सकों पर कार्रवाई कब होगी

Wed, 24 Apr 2024 04:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against us, when will action be taken against the doctors?
रेवाड़ी। सिविल अस्पताल में सोमवार को शव लेने आए परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई थी। वहीं, पुलिस ने इस मामले में 17 नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इन पर शांति भंग करने, सार्वजनिक रास्ते में व्यवधान उत्पन्न करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित छह धाराएं लगाई हैं। इस मामले में अब म़तक के परिजनों का कहना है कि वह केवल दोषी चिकित्सकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की चाहते हैं, क्योंकि मीना की मौत चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से हुई है। चिकित्सक लापरवाही न करते तो जान बच सकती थी। परिजनों के मुताबिक इस मामले में जो भी कार्रवाई पुलिस की ओर से हम पर की गई है बिल्कुल भी उचित नहीं है, जबकि चिकित्सकों पर कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है। मामले में पुलिस का कहना है कि कई बार समझाने के बावजूद भी बात नहीं मानी गई, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। साथ ही आश्वासन दिया था कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला

गांव श्याम नगर निवासी गजे सिंह की पत्नी मीना (49) दवा लेने के लिए शनिवार को रेवाड़ी आई थी। परिजनों के अनुसार शहर के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को पथरी का ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर दिया, लेकिन अधिक रक्त बहने से महिला की हालत गंभीर बन गई। इस पर उसे पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने अस्पताल के सामने प्रदर्शन करते हुए पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन


सोमवार को किया गया था प्रदर्शन

सोमवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाना था। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई से पहले अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए और रोड पर धरना शुरू कर दिया। इनमें महिलाएं भी शामिल रहीं। सूचना पर डीएसपी पवन कुमार भी पुलिस बल सहित मौके पर आए तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीण नहीं हटे तो पुलिस ने जबरन उन्हें सड़क से हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed