फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   993 tonnes of millet arrived in Rewari and Kosli markets, but government procurement has not started.

Rewari News: रेवाड़ी व कोसली मंडी में हुई 993 टन बाजरे की आवक, सरकारी खरीद नहीं हुई शुरू

Wed, 01 Oct 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 01 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
993 tonnes of millet arrived in Rewari and Kosli markets, but government procurement has not started.
फोटो : 41अनाज मंडी में लगा बाजरा का ढेर। संवाद
रेवाड़ी। रेवाड़ी और कोसली अनाज मंडी में मंगलवार को कुल 377 गेट पास कटे और 993 टन बाजरे की आवक हुई। बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि खरीद में देरी का मुख्य कारण बाजरे की गुणवत्ता में कमी है।
विज्ञापन

हैफेड केवल सफेद बाजरे की खरीद कर रहा है जबकि वर्तमान में मंडी में आ रहा बाजरा अधिकतर काला है। किसानों ने बताया कि अधिक बारिश की वजह से बाजरा की गुणवत्ता खराब हुई है। मंडी में फसल बेचने आए किसानों को सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से परेशानी हो रही है। आढ़ती भी इस स्थिति में असमंजस में हैं। उनका कहना है कि बाजरे की आवक तो लगातार हो रही है, लेकिन गुणवत्ता के आधार पर सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में बेहतर गुणवत्ता का बाजरा मंडी में आए, तो सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए मंडी प्रशासन और हैफेड ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपनी फसल को सही तरीके से संभालें ताकि गुणवत्ता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed