{"_id":"5ca25c18bdec223c99275ce4","slug":"91554144280-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन पुलिस की मौजूदगी में हुई सरसों की खरीद----6-7","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन पुलिस की मौजूदगी में हुई सरसों की खरीद----6-7
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल रोड स्थित बिठवाना अनाज मंडी में सोमवार को पहले टोकन लेने की होड़ में किसानों ने हंगामा कर दिया सरसों बेचने के लिए सुबह करीब छह बजे से ही किसान मंडी में आने शुरू हो गए थे। पहले टोकन पाने की चक्कर में किसान आपस में ही उलझ गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सरसों की खरीद शुरू की गई। इससे किसानों के साथ कर्मचारियों को भी काफी मशक्कत उठानी पड़ी। उधर, गेहूं की आवक नहीं होने के कारण खरीद नहीं की जा सकी।
उल्लेखनीय है कि शहर के बावल रोड स्थित बिठवाना की अनाज मंडी में सरसों की खरीद के चौथे दिन सरसों बेचने के लिए किसानों ने सुबह करीब छह बजे से ही मंडी में आना शुरू कर दिया था। सुबह करीब 10 बजे तक बावल रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। इससे जाम की स्थिति बन गई थी। इसके बाद एक-दूसरे से पहले टोकन लेने की होड़ में किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों के हंगामे की सूचना मंडी कर्मचारियों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही माडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसानों को समझाबुझा कर खरीद को सुचारु करायी। दिनभर चली सरसों की खरीद के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
एक अप्रैल को गेहूं की खरीद होनी थी, लेकिन आवक नहीं होने के कारण गेहूं की खरीद नहीं की जा सकी। हालांकि प्रशासन की ओर से गेहूं की खरीद के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
सुबह किसानों की भीड़ ज्यादा होने के कारण किसानों ने हंगामा कर दिया था, लेकिन बाद में शांत हो गए थे। ऐहतियात के तौर पर पुलिस को बुलाया गया था। गेहूं के अवाक नहीं होने के कारण गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है, जैसे ही आवक शुरू होगी खरीद चालू कर दी जाएगी। प्रशासन की तरफ से मंडी में सारे इंतजाम कर लिए गए हैं।
- नरेंद्र कुमार, सचिव मार्केट कमेटी