फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ओबीसी महिला के हाथ में नगर परिषद की कमान

ओबीसी महिला के हाथ में नगर परिषद की कमान

Wed, 02 May 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
ओबीसी महिला के हाथ में नगर परिषद की कमान
ओबीसी महिला के हाथ में नगर परिषद की कमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी नगर परिषद की कमान लगातार दूसरे कार्यकाल में भी महिला के हाथ में रहेगी। नगर परिषद के प्रधान का पद पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। पिछले योजना के दौरान भी यह पद अजा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ था। इस बार पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित होने से चुनाव भी खास हो जाएगा।
चुनाव में बदल जाएंगे चेहरे
31 वार्डों वाली नगर परिषद के लिए इस समय वार्डबंदी का नोटिफिकेशन हुआ है। हालांकि वार्डबंदी दस साल में होती है लेकिन पिछले चुनाव के दौरान भी हुई थी जिसकी वजह से कई कमियां रह गई थी। इसको देखकर पार्षदों के साथ विधायक ने भी नए सिरे से वार्डबंदी की तगड़ी वकालत की थी। इसके बाद चुनाव कार्यक्रम तय हो पाता उससे पहले वार्डबंदी की घोषणा करनी पड़ी थी। अब नई वार्डबंदी का नोटिफिकेशन हो चुका है। आपत्तियां मांगी हुई हैं। फिलहाल आपत्तियां देने का समय बचा हुआ है। उसके बाद ही वार्डबंदी फाइनल होगी। वहीं वार्डबंदी की वजह से जहां इस बार कई चेहरे बदल रहे थे लेकिन मंगलवार को ओबीसी महिला वर्ग के लिए प्रधान पद आरक्षित होने के बाद इस चुनाव में कई बदलाव हो सकते हैं। नगर परिषद के प्रधान पद के दावेदारों द्वारा अपनी सीट भी पत्नियों को दी जा सकती है जिससे दावेदार काफी निकलने की संभावना है। ओबीसी का यहां पर बड़ा तबका है तथा अजा वर्ग के लिए छह ही वार्ड हैं जिससे पुराने मोहरे इस बार फिर से अपनी पत्नियों क ेचेहरे के साथ मैदान में आ सकते हैं।
विज्ञापन


सरगर्मियां हुई तेज
मंगलवार को नगर परिषद प्रधान का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने की जानकारी मिलते ही दावेदारों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। यदि पुरुष सीट आती तो पुराने दावेदार आते लेकिन अभी ओबीसी चेहरों की बात करें तो मौजूदा पार्षदों में ही कई चेहरे हैं जिन्होंने अपनी तरफ से सरगर्मियां तेज कर दी है। नप के चुनाव अगस्त तक होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
मंगलवार को चंडीगढ़ में स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक कार्यालय में पदों का ड्रा हुआ है जिसमें रेवाड़ी नप का प्रधान पद पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ है। - अजय सिक्का, एमई, नप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed