फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   9 dengue victims were found in 24 hours, the number of patients was 112

Rewari News: 24 घंटे में 9 डेंगू पीड़ित मिले, मरीजों की संख्या हुई 112

Mon, 28 Aug 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 28 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
9 dengue victims were found in 24 hours, the number of patients was 112
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। 24 घंटे के अंदर जिले में नौ डेंगू पीड़ित मिले हैं। इसके साथ ही डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 112 हो गई है। यह सरकारी अस्पतालों का आंकड़ा है। निजी अस्पतालों का रिकॉर्ड अभी सामने नहीं आया है। अगर निजी अस्पतालों का भी आंकड़ा सामने आए तो डेंगी पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है।
जिले के सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों में इन दिनों मरीजों का तांता लगा हुआ है। डेंगू के साथ वायरल बुखार से भी लोग पीड़ित हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में डेंगू के 09 नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 40 संदिग्धों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें 9 मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। पिछले 52 दिनों में मिले 112 केसों में से 60 केस अकेले रेवाड़ी शहर से ही मिले हैं। यानि इस बार भी शहर हॉट स्पॉट बनकर उभरा है।
विज्ञापन

डेंगू के मामलों को बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के हाथ-पैर फूलने लगे हैं। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए डीसी राहुल हुड्डा ने भी बैठक लेकर डेंगू की रोकथाम को लेकर उठाए जा रहे हैं कदमों की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग व नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सफाई अभियान चलाएं और कहीं भी पानी एकत्रित न होने दें। फॉगिंग में भी तेजी लाई जाए और लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सतर्कता
डेंगू के बढ़ते केस देखकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार फॉगिंग करा रहे हैं। राहत की बात यह है कि डेंगू के मामलों में पिछले साल के मुकाबले स्थिति ठीक है। वर्ष 2021 व 2022 में जिले में डेंगू के 300 से ज्यादा केस मिले थे, जिससे हालात खराब हो गए थे, लेकिन इस बार सिर्फ 112 केस मिले हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि डेंगू के सामान्य लक्षणों में सिर दर्द, मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, उल्टी, आंखों के पीछे दर्द और त्वचा पर लाल चकत्ते होना मुख्य हैं। हेल्थ इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह और दिनेश यादव ने बताया कि जहां भी केस मिल रहे हैं वहां आसपास के घरों में भी फागिंग की जा रही है और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
-
डेंगू-मलेरिया के 6 साल के आंकड़े

जिले में वर्ष 2018 में 82, 2019 में 27, 2020 में 39 व वर्ष 2021 में 306, 2022 में 158 व इस वर्ष में डेंगू के अब तक 112 केस मिले हैं। इसी तरह वर्ष 2018 में 13, वर्ष 2019 में आठ, वर्ष 2020 में दो और वर्ष 2021 में एक, 2022 में दो और 2023 में मलेरिया के अभी तक केवल चार केस मिले हैं।

-
वर्जन:
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए तालाबों में गंबूजिया मछली छोड़ी गई है। परिवहन विभाग से मंगाए गए 400 लीटर काला तेल व गंबूजिया मछलियों को 281 तालाबों और 187 जगह ताजा पानी में छोड़ा गया है। गंबूजिया मछली डेंगू-मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा को खाकर लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बचाती हैं।-डॉ. दीपक वर्मा, नोडल अधिकारी, डेंगू एवं मलेरिया, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed