फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   9 dengue victims found on the second day as well

Rewari News: दूसरे दिन भी मिले 9 डेंगू पीड़ित

Tue, 29 Aug 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 29 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
9 dengue victims found on the second day as well
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को 9 डेंगू पीड़ित मिले थे। लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी 9 डेंगू पॉजिटिव पाए गए। अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 121 हो गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 71 संदिग्धों के सैंपल लिए गए।
जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान और फॉगिंग के बाद भी डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए युद्ध स्तर पर फाॅगिंग और दवा का छिड़काव कराने की जरूरत महसूस की जा रही है। अस्पताल में बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ी है। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौरव यादव ने बताया कि प्रतिदिन सौ मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। इनमें से सौ बुखार से पीड़ित होते हैं। डेंगू के अलावा चिकनगुनिया व वायरल बुखार के भी मरीज आ रहे हैं। कहा कि डेंगू में भी घबराने की जरूरत नहीं है। बुखार होते ही पीड़ित को तुरंत चिकित्सक के पास जाकर उपचार कराना चाहिए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि निजी अस्पतालों के संचालक डेंगू पीड़ितों की रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं। अगर निजी अस्पतालों की रिपोर्ट मिले तो डेंगू पीड़ितों की संख्या अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में बना 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड
स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर 01274-250764 जारी किया है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बना है। दो डॉक्टर ट्रामा सेंटर में नियुक्त किए गए हैं। ये डॉक्टर 24 घंटे ड्यूटी पर रहते हैं। इसके अलावा कोसली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी पांच बेड के आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed