{"_id":"62af6b3c9d6d381dbb6dd33a","slug":"8th-international-yoga-day-final-rehearsal-today-all-preparations-complete-rewari-news-rtk650017113","type":"story","status":"publish","title_hn":"8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल आज, सभी तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल आज, सभी तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। आजादी अमृत महोत्सव की शृृंखला में रेवाड़ी स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में 21 जून को योगा फॉर ह्यूमैनिटी थीम पर 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा। उक्त जानकारी डीसी अशोक कुमार गर्ग ने दी है।
उन्होंने कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की खास बात यह है कि इसमें मंगलामुखी (ट्रांसजेंडर) भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में जिले के मंगलामुखियों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम रेवाड़ी जिला मुख्यालय सहित जिला के 6 खंडों में प्रभावी ढंग से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का पूरा प्रयास व फोकस है कि अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ा जाए।
सभी खंडों में भी मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि आजादी अमृत महोत्सव के तहत 21 जून को जिला स्तर पर राव तुलाराम स्टेडियम के अलावा खंड स्तर पर भी योग दिवस मनाया जाएगा। खंड बावल में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल, खंड धारूहेड़ा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा, खंड खोल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल, खंड डहीना में खेल मैदान कंवाली, खंड जाटूसाना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना तथा खंड नाहड़ में राजीव गांधी खेल स्टेडियम कोसली में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
‘सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की रहेगी सक्रिय भागीदारी ’
डीसी ने कहा कि योग दिवस समारोह में प्रशासनिक स्तर के साथ ही सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। योग दिवस की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला आयुष विभाग के अलावा नेहरु युवा केंद्र, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग पीठ, जिला खेल विभाग, रेडक्रॉस सोसायटी, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी व एनएसएस विंग का सहयोग रहेगा।