{"_id":"5f60f6aa8ebc3e57c42f2606","slug":"88-infected-found-corona-rewari-news-rtk573745556","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को 88 कोविड पॉजिटिव नये मिले, 74 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को 88 कोविड पॉजिटिव नये मिले, 74 हुए ठीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है, मंगलवार को भी 88 नए कोविड मरीज मिले हैं। वहीं 74 लोगों ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 57171 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4665 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4129 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 29 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 510 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 51813 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 693 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलेभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। 35 मरीज विभिन्न अस्पतालों में व 46 जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। 429 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
पहली बार शहर में कम हुई नए मरीजों की संख्या
मंगलवार को मिले 88 संक्रमितों में शहर के 10 मरीज हैं। शहर में पहली बार मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। शहर के अलावा 16 धारूहेड़ा, 12 बावल, 8 जांट, 6 गोठड़ा, 4-4 कोसली व निमोठ, 2-2 ओलांत, चौकी नंबर-2, जोनियावास, कान्हड़वास, शेखपुर, सुठानी व जाहिदपुर, तथा एक-एक नठेड़ा, हाजीपुर, जाडरा, झाबुआ, कंवाली, खेड़ा मुरार, नांगल शहबाजपुर, नेहरूगढ़, प्राणपुरा, राजपुरा, टूमना, बेरली कलां, किशनपुर व खरखड़ा से संबंधित हैं। ठीक होने वालों में 24 रेवाड़ी शहर, 9 बावल, 6 धारूहेड़ा, 5 सुठानी, 4-4 साल्हावास व रामपुरा, 3 बलवाड़ी व कुंड, 2-2 पनवाड़ व गुडियानी, तथा एक-एक आसलवास, बुढ़ाना, गोकलगढ़, खोल, कुण्डल, नरसिंहपुर गढ़ी, शाहपुर, पाली, बिहारीपुर, हांसाका, लुहाना व पिथड़ावास से हैं।