फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मदद के लिए आगे आई रेवाड़ी पुलिस

मदद के लिए आगे आई रेवाड़ी पुलिस

Sun, 04 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
मदद के लिए आगे आई रेवाड़ी पुलिस
सेना के जवान की मदद के लिए आगे आई रेवाड़ी पुलिस, जवान को टिकट व रुपये दिए
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी पुलिस के लिए सेवा, सुरक्षा और सहयोग का नारा सटीक साबित हो रहा है। बीते दिन बच्चों के साथ जयपुर से अपने घर लौट रहे आर्मी जवान की मदद के लिए जब सभी ने हाथ खड़े कर दिए तो रेवाड़ी सिटी पुलिस ने उसकी मदद की और घर तक भिजवाया। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जिला के मकड़ोल गंज का रहने वाला 26 वर्षीय अजय ठाकुर अपने परिवार के साथ जयपुर घूमने आया था। जब वह जयपुर से अपने घर लौटने लगा तो रास्ते में किसी ने उसका आर्मी का आइकार्ड, एटीएम, पर्स, अन्य जरूरी कागजात व घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसकी सूचना उसने जयपुर पुलिस को दी और केस दर्ज कराया। जैसे-तैसे वह रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पहुंच गया, लेकिन जेब खाली होने के कारण वह यहीं रुक गया और उसने कई लोगों के अलावा नगर पार्षदों तक गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। आखिर कहीं से नंबर लेकर उसने स्थानीय विधायक रणधीर कापड़ीवास को मदद की गुहार लगाई। विधायक ने इसकी जानकारी एसपी संगीता कालिया को दी। जिसके बाद डीएसपी मुख्यालय गजेंद्र कुमार व एसएचओ सिटी नरेंद्र सिंह ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर उसे 1500 रुपए दिए और उसकी पठानकोट की टिकट कराकर ट्रेन में बैठाकर रवाना किया। डीएसपी गजेंद्र कुमार ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस एसपी संगीता कालिया के नेतृत्व में न केवल आम लोगों की सुरक्षा तक सीमित है, बल्कि किसी भी मदद के लिए सदैव तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed