फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ऑपरेशन दुर्गा : औद्योगिक क्षेत्र पर पुलिस की विशेष नजर

ऑपरेशन दुर्गा : औद्योगिक क्षेत्र पर पुलिस की विशेष नजर

Fri, 19 Jan 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन दुर्गा : औद्योगिक क्षेत्र पर पुलिस की विशेष नजर
ऑपरेशन दुर्गा : औद्योगिक क्षेत्र पर पुलिस की विशेष नजर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
ऑपरेशन दुर्गा के तहत पुलिस ने जिले के औद्योगिक क्षेत्र में कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 की जानकारी दी जा रही है। वीरवार को छात्राओं/महिलाओं को जागरूक कर पुलिस ने बताया कि उनके साथ होने वाली किसी भी तरह की परेशानी को महिला हेल्प लाइन नंबर पर 1091 दर्ज करा सकती हैं। इस हेल्प लाइन नंबर पर महिलाओं के लिए खास तौर महिला पुलिसकर्मियों की ही तैनाती की गई है। इस कारण बेहिचक होकर महिलाएं अपने साथ होने वाली घटना के बारे में शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।

-----------------
बसों का भी निरीक्षण
एसपी संगीता कालिया ने बताया कि ऑपरेशन दुर्गा के तहत स्कूल/कॉलेज में आने और जाने के समय विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। दूसरी तरफ महिला पुलिस स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में जाकर महिला हेल्प लाइन 1091 की जानकारी देकर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखा रही हैं। साथ ही उन्हेें होने वाली परेशानियों की जानकारी लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने अब तक कॉलेज स्कूल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों व अन्य शिक्षण संस्थानों पर पहुंच कर महिलाओं और छात्राओं पर फब्तियां कसने वाले शरारती तत्वों पर न केवल शिकंजा कसा है बल्कि उनके परिवारों को मौके पर बुला कर भविष्य में ऐसी हरकतें करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed