{"_id":"632c7852354179071529f3b4","slug":"80-mm-of-rain-received-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: 80 MM से अधिक हुई बारिश, जलमग्न हुआ शहर, कपास की फसल को नुकसान की बढ़ी आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: 80 MM से अधिक हुई बारिश, जलमग्न हुआ शहर, कपास की फसल को नुकसान की बढ़ी आशंका
Thu, 22 Sep 2022 08:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 22 Sep 2022 08:29 PM IST
सार
बारिश से शहर में हर तरफ सड़कों व गलियों में पानी भरा दिखाई। कपास की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। कई जगह पानी भरने से दुपहिया और चौपहिया वाहन खराब होने से लोग जूझते रहे।
विज्ञापन
रेवाड़ी में बारिश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी क्षेत्र में दो दिन से हो रही झमाझम बारिश के कारण शहर पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहाना हो गया है। बारिश के पानी से शहर की सड़कें लबालब नजर आईं। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हा रही है। बारिश का पानी भरने के कारण दुपहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों की परेशानी बढ़ गई। बारिश की वजह से सड़कों पर यातायात धीमा हो गया। जिले में बुधवार शाम से लेकर गुरुवार शाम तक करीब 80 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
सबसे बड़ी समस्या शहर के भाड़ावास गेट, मॉडल टाउन, रेलवे चौक, जेल रोड, नई नाज मंडी में दिखाई दी। यहां निकासी नहीं होने की वजह से काफी पानी सड़क पर जमा हो गया है। सीवर भी ओवर फ्लो होकर पानी सड़कों पर निकल रहा है। बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। विभिन्न मोहल्लों के निचले इलाके में घरों के अंदर बारिश का पानी घुस गया। सड़क और नालियों में पानी भरने से सीवर भी ओवरफ्लो हुए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Haryana: जम्मू-कश्मीर में सब इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक मामले में CBI ने रेवाड़ी से एक आरोपी धरा
विज्ञापन
शहर के माडल टाउन, कंपनी बाग, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, भाड़ावास गेट, ब्रास मार्केट, दिल्ली गेट, कानोड गेट, नाईवाली चौक, पुरानी सब्जी मंडी, नागरिक अस्पताल का मुख्यद्वार, नई आबादी, नई बस्ती, रामपुरा रोड, बस अड्डा, रेलवे रोड, नई अनाज मंडी सहित विभिन्न इलाकों में कई फीट पानी जमा होने से वाहन चालकों के साथ राहगीर भी परेशान रहे। कई जगह पानी भरने से दुपहिया और चौपहिया वाहन खराब होने से लोग जूझते रहे।
अनाज मंडी में नहीं दिखाई दिए अनाज को ढकने के इंतजाम
शहर की अनाज मंडी में बाजरे की खरीद का सीजन चल रहा है। दो दिन से हो रही बारिश बावजूद अनाज मंडी में अनाज को ढकने के कोई खास इंतजाम नहीं दिखाई दिए, जिसकी वजह से खुले में रखा बाजरा व कपास भीग गए हैं। सबसे बड़ा कारण यह है कि अनाज मंडी में बारिश से फसल को बचाने के लिए टीन शेड तो बनाए गए हैं। बाजरा व अन्य अनाज की खरीद चलने के कारण आवक बढ़ने से बाजरा बाहर शैड से बाहर पड़ा है। जो बारिश में भीग गया है।
शहर की मंडी में बारिश से व्यापारियों का लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। सरकार से मांग है कि यहां पर और टीनशेडों का निर्माण कराया जाए। ताकि हर बार बारशि के कारण अनाज खराब न हो। - राधेश्याम मित्तल, प्रधान, व्यापार मंडल, अनाज मंडी, रेवाड़ी।
दो दिन की बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। बुधवार व गुरुवार को हुई तेज बारिश के बाद तो मौसम ठंडा हो गया है। अब अगले कुछ दिनों में सुबह व शाम की ठंड नजर आएगी। - मौसम वैज्ञानिक डॉ. धर्मबीर यादव, कृषि अनुसंधान केंद्र, बावल।