फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   8 thousand people took Prasad in Bhandara in village Pithadawas.

Rewari News: गांव पीथड़ावास में भंडारे में 8 हजार लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

Mon, 13 May 2024 05:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 13 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
8 thousand people took Prasad in Bhandara in village Pithadawas.
रेवाड़ी। गांव पीथड़ावास में भंडारे का आयोजन किया गया। सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम जांगिड़ ने बताया कि गांव के सती माता मंदिर में हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसमें आसपास के गांवों के लगभग 8000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

माता मंदिर समिति अध्यक्ष अनिल कुमार व कोषाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि लोगों में सती माता के प्रति आस्था के चलते हर साल रात्रि कीर्तन कर सुबह हवन यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में सत्यवीर निजामपुरिया, सुनील कोटपुतली, लक्की जहरीला सहित अन्य नामी कलाकारों की तरफ से रात्रि जागरण में भजनों के माध्यम से माता की महिमा का वर्णन किया गया। नारनौल से आए महाकाल आर्ट ग्रुप ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। सुबह हवन यज्ञ का आयोजन कर समस्त ग्रामवासियों ने आहुति डालकर सर्व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन


इस अवसर पर देशराज पूर्व सरपंच, सत्यनारायण, एडवोकेट हुकम चंद, गजेश कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, समाजसेवी अमृत कुमार, चंचल राव, रामप्रताप पंच,ओमपाल चौकीदार, प्रेम प्रकाश, नरेंद्र पंच, सुनील शर्मा, कुलदीप सिंह सहित सभी समिति सदस्यों व समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed