{"_id":"672d0dab77b67a94d901bfd4","slug":"8-places-selected-for-parking-rewari-news-c-198-1-rew1001-211373-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पार्किंग के लिए 8 स्थान चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पार्किंग के लिए 8 स्थान चयनित
Fri, 08 Nov 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बैठक में उपस्थित पार्षद। संवाद
फोटो : 16 व 17
नगर परिषद की बैठक में शहर से जुड़े तमाम मुद्दों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर में गढ़ी बोलनी रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में वीरवार को नगर परिषद की बैठक चेयरपर्सन पूनम यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पार्किंग के लिए 8 जगह चिह्नित किए गए हैं। जल्द ही इन पर काम शुरू होगा।
बैठक में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और एडीसी डीएमसी अंजलि अनुपमा मौजूद रहीं। बैठक में पार्षदों ने अपनी समस्याएं चेयरपर्सन और विधायक के सामने रखीं। लंबे समय से विकास कार्य न होने पर पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की। इस दौरान पानी, बिजली, सीवर, सफाई, टॉयलेट, पार्किंग और अतिक्रमण को ज्यादा चर्चा हुई। इनसे जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों से रोडमैप मांगा गया। शहर में सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण की है।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि अतिक्रमण शहर की बड़ी समस्या है। इस समस्या को दूर करने के लिए हमने शहर के तमाम व्यापारियों और प्रतिष्ठित लोगों से बात की थी। अधिकारियों से चर्चा के बाद तय हुआ है कि बाजार में पीली पट्टी डालकर हद तय की जाएगी। हद से बाहर किसी ने भी सामान रखा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने बताया कि अतिक्रमण सिर्फ बाजार ही नहीं, बल्कि सर्कुलर रोड, मॉडल टाउन, ब्रास मार्केट सभी जगह से हटाया जाएगा, क्योंकि ये शहर की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है।
विज्ञापन
सफाई की गाड़ियों में लगेंगे जीपीएस
शहर में अपेक्षित सफाई नहीं होने का मुद्दा भी बैठक में उठा। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि हमने तय किया है कि शहर में कूड़ा एकत्रित करने वाली गाड़ियों में जीपीएस लगाया जाएगा। इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। जीपीएस के जरिया सफाई वाली गाड़ियां ट्रैक की जाएंगी। इससे पता चल सकेगा कि कूड़ा एकत्रित करने के लिए गाड़ी नियमित वार्डों में पहुंच रही है या नहीं।
वर्जन:
बैठक में पानी, बिजली, सीवर, सफाई, टॉयलेट, पार्किंग और अतिक्रमण को लेकर चर्चा हुई है। पार्षदों की समस्याएं सुनी गईं। अब शहर में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। भविष्य में लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक, रेवाड़ी विधानसभा
-
नगर परिषद की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा हुई। एस्टीमेट तैयार कराए जा रहे हैं। जल्द ही टेंडर लगाए जाएंगे। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शहर को अतिक्रमण मुक्त करने पर भी चर्चा हुई। - पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।