फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   77 thousand rupees cheated by the company employee for giving loan

कंपनीकर्मी को लोन देने का झांसा देकर 77 हजार रुपये ठगे

Thu, 27 May 2021 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
77 thousand rupees cheated by the company employee for giving loan
रेवाड़ी। बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में कार्यरत बिहार निवासी कर्मचारी से कुछ लोगों ने लोन देने का झांसा देकर 77 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित को न तो लोन मिला और न ही जमा करी गई राशि वापस आई। पीड़ित द्वारा बावल थाना में शिकायत देकर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिहार के जिला सिवान के गांव चुलाईहाता निवासी फारुक आजम ने बताया कि वह बावल स्थित ग्रीन हैक कंपनी में कार्यरत है व बनीपुर में रहता है। 17 सितंबर 2020 को उसने मुंबई के बांद्रा स्थित आदित्य बिरला फाइनेंस कंपनी में पांच लाख रुपये लोन के लिए आनलाइन आवेदन किया था। आवेदन करने के बाद उनसे अकाउंट में तीन हजार रुपये जमा कराए गए थे। इसके बाद आरोपी कभी चार, कभी छह हजार तो कभी आठ हजार रुपये जमा कराते रहे। उनसे धीरे-धीरे अलग-अलग बैंक खातों में 77 हजार रुपये जमा करा लिए। 77 हजार रुपये जमा कराने के बाद भी उन्हें लोन पास करने के लिए फिर से 15 हजार रुपये जमा कराने के लिए कहने लगे। उनसे 13 मई को सूरज कुमार, 13 फरवरी को आजाद खान, 19 मार्च को वकील अहमद, आठ मार्च को आजाद खान व 24 नवंबर 2020 को गुरमित सिंह नाम के बैंक खाते में पैसे जमा कराए गए। उन्होंने 15 हजार रुपये और जमा कराने से मना कर दिया। रुपये जमा करने से इंकार करने पर लोन देने से भी मना कर दिया। काफी संपर्क करने पर भी आरोपियों से संपर्क नहीं हो पाया। फारुक ने मंगलवार को बावल थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed