फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   72 meritorious students honored in Pratibha Samman ceremony

प्रतिभा सम्मान समारोह में 72 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

Mon, 03 Oct 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
72 meritorious students honored in Pratibha Samman ceremony
सम्मान समारोह में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा। संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में रविवार को ब्रह्मगढ़ परिसर मुख्यालय में विप्र प्रतिभा सम्मान और शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सभा के प्रधान पंडित चंद्रशेखर गौतम की अध्यक्षता में हुए समारोह में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा के मुख्य आतिथि और हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषरद पारीसा शर्मा व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा के विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान 10वीं व 12वीं ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन नीट, आईआईटी, स्पोर्ट्स तथा सामाजिक कार्यों व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने 72 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और शहीद डॉ. सत्यनारायण वशिष्ठ को याद किया गया।
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने अपने संबोधन में समाज के प्रतिभाशाली मेधावी व्यक्तित्वों को कड़ी मेहनत के साथ राष्ट्र सेवा के लिए अग्रसर रहने का आह्वान किया तथा समाज की एकता और अखंडता पर बल दिया। निज कोष से उन्होंने 11 लाख रुपये अनुदान देने की भी घोषणा की। सभा पूर्व प्रधान विष्णु दत्त शर्मा एडवोकेट, प्रशांत भारद्वाज संरक्षक सदस्य व प्रशांत भारद्वाज ने भी मेधावियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

इस मौके पर सभा महासचिव हेमंत भारद्वाज, जितेंद्र तिवारी कार्यकारिणी सदस्य, कोषाध्यक्ष खुशहाल शर्मा, मैनेजर जय कुमार कोशिक, पूर्व कार्यकारी प्रधान प्रेम कौशिक, सुभाष चंद शर्मा, दीपक शर्मा संगवाड़ी, भूपेंद्र भारद्वाज, हेमंत शर्मा, नरेश स्वामी, श्याम सुंदर शर्मा, टेकचंद शर्मा बेरली, वेद प्रकाश शर्मा, सुशील स्वामी एडवोकेट, कपिश शर्मा, हिमांशु पालीवाल, सतीश शर्मा एडवोकेट, सरोज भारद्वाज, विनोद शर्मा खोरी, यशपाल शर्मा एडवोकेट, नरेश भारद्वाज सीहा, दिनेश वशिष्ठ, सुभाष भारद्वाज, जितेंद्र शर्मा धारूहेड़ा, राहुल जोशी एडवोकेट, तुलसीराम शर्मा, राजेश शर्मा पाली सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed