{"_id":"5ca25d7cbdec22145c46e8ac","slug":"71554144636-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीप अभियान ने पकडा जोर, दीवार पर ग्रेफिटी द्वारा वोटर्स को किया जा रहा जागरूक--23","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीप अभियान ने पकडा जोर, दीवार पर ग्रेफिटी द्वारा वोटर्स को किया जा रहा जागरूक--23
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ग्रैफिटी अभियान के तहत लघु सचिवालय की बाहरी दीवार पर चित्रकला का कार्य पूरा होने पर सोमवार को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। दीवार पर मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए स्लोगन लिखे गए हैं। उपायुक्त ने कहा लोकतंत्र के महा पर्व में हर मतदाता महत्वपूर्ण है। मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर जिला में विभिन्न प्रकार की स्वीप गतिविधियां चलाई जा रही हैं। जिनमें से ग्रैफिटी यानी दीवारों पर चित्रकला करके मतदान के लिए जागरूक करना है। इस कड़ी में सरकारी भवनों की लंबी और बड़ी दीवारों पर ग्रैफिटी के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
इसके अलावा, जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के अन्य कई प्रकार के उपाय भी किए हैं। जिला में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए पब्लिसिटी वैन चलाई जा रही है। इस वैन के चारों ओर वोट बनवाने संबंधी जानकारी दी गई है। इसके अलावा, सरकारी भवनों की चहारदीवारी पर मतदाता जागरूकता संदेश लिखे जा रहे हैं। जिला में युवा मतदाताओं को मतदान करने तथा वोट बनवाने संबंधी जानकारी देने के लिए महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। नुक्कड़ नाटकों तथा मतदाता जागरूक वीडियो आदि के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।