फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आईजीयू में टकराव के हालात, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध....

आईजीयू में टकराव के हालात, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध....

Thu, 02 Aug 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
आईजीयू में टकराव के हालात, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध....
तंवर के युवा मंत्रणा कार्यक्रम को आईजीयू प्रशासन की अनुमति नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में वीरवार को पूर्व प्रस्तावित कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के युवा मंत्रणा कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और कार्यक्रम के आयोजकों में विवाद गहरा गया है। प्रशासन ने विवि परिसर में राजनीतिक कार्यक्रम को रोकने के लिए नोटिस चस्पा दिया है। प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम को लेकर कोई अनुमति नहीं ली गई है। विवि के एक प्रोफेसर और आयोजकों का कहना है कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि युवा मंत्रणा कार्यक्रम है। इस प्रकार के कार्यक्रम पहले भी होते आए हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को दो अगस्त को आईजीयू में छात्रों के साथ युवा मंत्रणा कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर आयोजकों की तरफ से तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से इस कार्यक्रम को रोकने के लिए बोर्ड पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है कि अशोक तंवर के कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से किसी तरह की कोई अनुमति नहंी ली गई है। विवि प्रशासन और कार्यक्रम के आयोजक अपनी बात पर अड़े हैं। विवि प्रशासन ने राजनीतिक कार्यक्रम में रोक लगाने का नोटिस जारी करने के साथ ही पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल को पत्र लिखकर पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।
---
विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार के राजनीतिक कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है, इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की रोक को लेकर नोटिस चस्पा दिया है। - मारकण्डेय आहुजा, कुलपति आईजीयू
विज्ञापन

---
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर विश्वविद्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर पुलिस बल तैनात के लिए पत्र मिला है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। - राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का कार्यक्रम कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। यह केवल छात्रों के लिए व्याख्यान कार्यक्रम है। इस प्रकार के कार्यक्रम पहले भी होते आए है। - प्रोफेसर बलकार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed