{"_id":"5b60ac414f1c1b913e8b46da","slug":"71533062209-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा घंटे के अंतराल से हुआ पूर्व मंत्री के भाई व चाचा का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा घंटे के अंतराल से हुआ पूर्व मंत्री के भाई व चाचा का निधन
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा के भाई और चाचा का निधन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता डॉ. एमएल रंगा के चचेरे भाई और चाचा का सोमवार की शाम को निधन हो गया। आधे घंटे के अंतराल में हुए चाचा-भतीजे के निधन से गांव में शोक की लहर है। मंगलवार की सुबह दोनों का उनके पैतृक गांव डालियाकी में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ गांव के गणमान्य लोग भी शामिल हुुए।
डॉ. रंगा के 90 वर्षीय चाचा मोठूराम काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार की शाम उनकी अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और कुछ समय बाद निधन हो गया। इसी दौरान डॉ. रंगा के चचेरे भाई 57 वर्षीय बूलाराम की भी तबीयत खराब हो गई। आधे घंटे बाद उनका भी निधन हो गया। एक साथ घर में दो लोगों की निधन की खबर गांव में फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का उनके घर तांता लग गया। मंगलवार की सुबह एक साथ दोनों की अर्थियां उठी। गांव के ही श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।