{"_id":"5b5b73df4f1c1b54638b50a7","slug":"71532720095-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की तबीयत खराब होने पर किया जाएगा तबादला---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की तबीयत खराब होने पर किया जाएगा तबादला---
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां की तबीयत खराब होने पर किया जाएगा तबादला
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित आईजी कार्यालय में शुक्रवार को रेवाड़ी, पलवल, नूंह व महेन्द्रगढ़ जिलों के पुलिसकर्मियों की शिकायतों को निपटाने के लिए खुला दरबार लगाया गया। जिसमें साउथ रेंज रेवाड़ी के आईजी श्रीकांत जाधव ने ट्रांसफर व अन्य समस्याओं को प्रमुखता से सुनने के साथ-साथ मौके पर ही निपटारा किया। स्मार्ट हेयर स्टाईल रखने वाले पुलिसकर्मियों पर कैंची चलवाने के साथ-साथ अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया गया। इस दौरान कोई पुलिसकर्मी अपनी मां की तबीयत खराब होने का हवाला देकर तबादले की फरियाद लगाता दिखाई दिया तो कोई अपनी बेटी की पढ़ाई से चिंतित दिखाई दिया। कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी पेश हुए, जिन्हें सालों से पदोन्नति नहीं मिली थी और कुछ पुलिसकर्मियों का तबादला रूका हुआ था। आईजी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी स्वस्थ होना जरूरी है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को रूटीन तबादला व उन्हें रेस्ट भी दिया जाएगा। इसके लिए रेंज में पड़ने वाले सभी जिलों में पूरी योजना तैयार हो चुकी है। अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पदोन्नत भी किया जाना जरूरी है।
जल्द बनाया जाएगा सब इंस्पेक्टर
चारों जिलों के 16 ईएएसआई को जल्द ही सब इंस्पेक्टर बनाया जाएगा, जबकि 33 हेड कांस्टेबल दो दिन के अंदर ही एएसआई बन जाएगें। खुले दरबार के दौरान कुछ ऐसे पुलिसकर्मी भी पहुंचे थे, जिनकी हेयर स्टाईल ठीक नहीं थी। आईजी ने मौके पर ही उनके बालों पर कैंची चलवाई। आईजी ने साफ कर दिया कि पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहना होगा।
----
इनके आए अच्छे दिन
खुले दरबार के दौरान चारों जिलों से 5 ऐसे पुलिसकर्मी भी पहुंचे थे, जो पिछले काफी समय से सस्पेंड चल रहे थे। उनकी पूरी जानकारी जुटाकर आईजी ने तुरंत उन्हें भी बहाल करने का आदेश दिया।