फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सुबह-शाम चलाया जाता है चालान अभियान

सुबह-शाम चलाया जाता है चालान अभियान

Mon, 16 Apr 2018 01:19 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
सुबह-शाम चलाया जाता है चालान अभियान
कागजात होने पर जब्त किए जा रहे हैं वाहन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शहर में पुलिस प्रशासन की तरफ से यातायात नियमों की पालना के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान चालान काटने के नाम पर भी लोगों को परेशान किया जा रहा है। आलम यह है कि जिन वाहन चालकों के अधूरे दस्तावेज है उनके चालान की बजाय पुलिस उनको जब्त कर रही है। पुलिस ने रविवार को 459 हलके वाहनों के चालान काटे और 30 को जब्त किया है। पुलिस की इस मनमर्जी की बात पुलिस के उच्चाधिकारियों तक भी पहुंची है। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों केे तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ शहर पुलिस की तरफ से रविवार को शहर में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान की आड़ में पुलिस अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को काफी परेशान किया गया। शहर के आजाद चौक, धारूहेड़ा चुंगी और नाईवाली चौक पर पुलिस की तरफ से वाहन चालकों के चालान काटे गए। आजाद चौक पर चालान करने वाले पुलिसकर्मियों ने ऐसे वाहनों को इंपाउंड किया, जिनके पास वानों के कागजात भी थे। इस दौरान वाहन चालकों ने हंगामा कर दिया। हुआ यूं कि एक बाइक चालक के पास बाइक की आरसी तो थी, लेकिन बाकी कागजात नहीं थे। बाइक चालक ने बाइक की डिग्गी से आरसी निकालने के लिए कहा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने कुछ नहीं सुना और बाइक को इंपाउंड कर दिया। उसके बाद बाइक चालक ने जब पुलिसकर्मी से सवाल करना शुरू किया तो उसे कानून का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में इंपाउंड की गई बाइक का चालान करके उसे छोड़ दिया गया।

--------------
वर्जन
यातायात नियमों की पालना करना जरूरी है। सड़क हादसों में कमी लाने व यातायात नियमों की पालना करना के लिए ही यह अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी वाहन चालक को बगैर किसी वजह के परेशान नहीं किया जा सकता है। पुलिसकर्मियों को अच्छे व्यवहार के लिए हिदायत दी गई है। - संगीता कालिया, एसपी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed