{"_id":"67d5cc65fefb13b70509ced4","slug":"70-percent-of-families-were-affected-by-hailstorm-rajendra-rewari-news-c-198-1-rew1001-216514-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से 70 प्रतिशत परिवारों को पहुंचा नुकसान : राजेेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से 70 प्रतिशत परिवारों को पहुंचा नुकसान : राजेेंद्र
Sun, 16 Mar 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। किसान आंदोलन के नेता राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि धारूहेड़ा, कोसली, नाहड़, जाटूसाना, रोहड़ाई, डहीना, रेवाड़ी, बावल व खोल क्षेत्र के अधिकांश गांवों को ओलावृष्टि से 70 प्रतिशत परिवारों को नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले और अभी हाल में भारी ओलावृष्टि के कारण सरसों, गेहूं, सब्जी की फसल को शत प्रतिशत नुकसान हुआ है। मौका देखने के बाद यह प्रतीत होता है कि रेवाड़ी के 70 प्रतिशत किसान परिवार प्रभावित हुए हैं। परंतु बयानबाजी के अलावा सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। कॉमरेड सिंह अनेकों गांवो का दौरा करने के बाद कहा कि इस प्राकृतिक विपदा ने रेवाड़ी जिला के 70 प्रतिशत परिवारों को गहन आर्थिक संकट में डाल दिया है जो गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। इलाके में रबी की ही वह फसल है जिसपर एक परिवार का आर्थिक जीवन दारोमदार है। कॉमरेड ने सरकार से मांग की है कि प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाए। पीड़ित किसानों के कर्ज माफ किए जाए और बिना ब्याज के ऋण दिया जाए। बिजली बिल माफ किए जाए।